रांची, जनवरी 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। 22 फरवरी को होने वाली कुड़मी अधिकार महारैली की तैयारी को लेकर रविवार को रांची के एक होटल में बैठक हुई। अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने की। निर्णय लिया गया कि महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक कुड़मी गांव में 10 पुरुष और 10 महिलाओं की कमेटी गठित की जाएगी, जो रैली के लिए घर-घर जाकर सहयोग राशि व धान संग्रह करेगी। इसका उपयोग वाहन और भोजन की व्यवस्था में किया जाएगा। महारैली में सभी वर्तमान एवं पूर्व सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा। मौके पर अशोक महतो, रचिया महतो, राजेंद्र महतो, सखीचंद महतो, सुषमा महतो, मोहन महतो, देवकी महतो, दानी सिंह महतो, रघुनाथ महतो, राजकुमार महतो, मिथिलेश महतो, ओमप्रकाश महतो, कपिल महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.