वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में शुक्रवार को युवा कलाकार ऋषिकेश कुमार का गायन हुआ। उन्होंने राग भैरव में गायन किया। उनके साथ तबला पर राहुल कुमार और हारमोनियम पर हर्षित पाल ने संगत की। कलाकारों को प्रमाण पत्र विनय तिवारी एवं अभय श्रीवास्तव ने प्रदान किया। संचालन डॉ. प्रेमनारायण सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...