भभुआ, मार्च 22 -- शिक्षकों ने बिहार की स्थापना से लेकर बंगाल-झारखंड से अलग होने की दी जानकारी महापुरुषों को याद कर देश की आजादी में उनकी भूमिका पर शिक्षकों ने की चर्चा (बिहार दिवस) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड के अधौरा, भूईफोर, झड़पा, बिदुरी, बरडीहां, कोल्हुआ, कान्हानार, कुरूआसोत, दीघार, खाम कला, बड़गांव खुर्द, बड़गांव कला, ताला आदि गांवों के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को बिहार दिवस पर प्रभातफेरी निकाली। डीएम सावन कुमार के निर्देश पर निकाली गई प्रभातफेरी में बच्चों के अलावा प्रधानाध्यापक, शिक्षक व ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चे नारा लगा रहे थे। बिहार की स्थापना से लेकर बंगाल व झारखंड से अलग होने तक के इतिहास व विकास के बारे शिक्षकों द्वारा आमजनों को जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बिहार की विशेषताएं, जल ही जीवन है आदि की जानकारी स्लोग्न लिखी...