मिर्जापुर, नवम्बर 1 -- विंध्याचल,हिन्दुस्तान संवाद। कार्तिक शुक्ल देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर मां विंध्यवासिनी के धाम में श्री मां विंध्यवासिनी दीपदान महोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर देवी कल्याण मां विंध्यवासिनी के प्रांगण में असंख्य दीप मालाएं सजाईं गईं। साथ ही मां विंध्यवासनी दीपदान महोत्सव की ओर से प्रबोधिनी एकादशी को खास बनाने के लिए रंग-बिरंगे कपड़ों से पूरे मंदिर को सजया गया था। जगह-जगह सतरंगी वस्त्रों से झोपड़ी बनायी गई थी। मंदिर परिसर और छत की सवा लाख दीपों की लौ की निराली छटा देखते ही बन रही थी। महालक्ष्मी स्वरूपा योग माया मां विंध्यवासिनी को भक्तों ने अपनी भावांजलि अर्पित कर खुद को धन्य किए। यही नहीं बनारस और कोलकाता से मां विंध्यवासिनी के प्रधान पुजारी श्रृंगारिया पं.शेखर शरन उपाध्याय,संयोजक राजान पाठक,रघुवर व रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.