अलीगढ़, जुलाई 5 -- अलीगढ़। त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारियों में जुटी आजाद समाज पार्टी (कांसीराम) प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कराएगी। रविवार को आईटीआई रोड स्थिति जुपिटर लॉज में यह सम्मेलन होगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद शामिल होंगे। शुक्रवार को लॉज में आयोजित पत्रकारवार्ता में पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मौर्य ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष 18 मंडलों में सम्मेलन कर रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य रिटायर्ड सर्विसमैन, व्यापारी, इंजीनियर, डॉक्टर, वकील आदि वर्ग के सामने अपनी बातें रखना है। इसलिए अधिक से अधिक प्रबुद्ध वर्ग को सम्मेलन में बुलाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य आदि सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में मुख्य मंडल प्रभारी एमएस निमेश, पूर्व मंत्री म...