महाराजगंज, सितम्बर 15 -- महराजगंज, निज संवाददाता। प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में आज से समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 महाअभियान की शुरुआत हो रही है। इस अभियान के तहत जिले में सोमवार व मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसकी शुरुआत आज सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमहा में ग्राम चौपाल से होगी। इसके बाद चौक क्षेत्र में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ डिग्री कॉलेज में शिक्षा व डिजिटल नवाचार पर शिक्षकों व छात्रों के साथ संवाद किया जाएगा। प्रतिदिन पांच सत्र आयोजित होंगे। स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि पशुधन व संतुलित विकास पर कलक्ट्रेट सभागार में आज गोष्ठी का आयोजन होगा। जहां नागरिक समूहों से प्रबुद्धजनों द्वारा सुझाव व फीडबैक लिया जाएगा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.