सोनभद्र, जनवरी 28 -- अनपरा,संवाददाता। हिण्डाल्को रेनुसागर में प्रबंधन एवं श्रमिक संगठनों के बीच मंगलवार को त्रैवार्षिक वेतन समझौता मुक्कमल हो गया है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकारात्मक वार्ता के बाद आपसी सहमति के बीच समझौता होने की जानकारी प्रबन्धन और श्रम संगठनों ने दी है। समझौता एक जनवरी 2026 से लागू माना जायेगा। श्रम संगठनों ने श्रमिकों के वेतन पुनरीक्षण एवं अन्य मांगों के सम्बन्ध में मांग पत्र प्रबन्धन को प्रस्तुत किया था और उभय पक्षों के मध्य विभिन्न तिथियों पर हुई कई चक्रों की वार्ता के पश्चात् हिण्डाल्को रेनुसागर के टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर कॉन्फ्रेंस हॉल में यह समझौता सम्पन्न हुआ। समझौते पर प्रबंधन की ओर से हिण्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह, मानव संसाधन प्रमुख रेनुसागर आशीष कुमार पांडेय,संचालन विभाग के प्रमुख मनीष जैन , व...