सोनभद्र, मई 26 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने पॉवर कारपोरेशन प्रबन्धन पर फिर आरोप लगाया कि वह दमन और उत्पीड़न का सहारा लेकर इस भीषण गर्मी में प्रदेश पर बिजली हड़ताल थोपना चाहता है। संघर्ष समिति ने हड़ताल की कोई नोटिस नहीं दी है जबकि पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन हड़ताल का हवाला देकर निदेशकों को कार्य विस्तार देने में लगे हैं। निदेशक वित्त को हड़ताल के नाम पर तीसरी बार कार्य विस्तार दिया गया है। उत्पादन निगम के निदेशक तकनीकी, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक वाणिज्य और निदेशक पारेषण को भी हड़ताल के नाम पर चेयरमैन ने कार्य विस्तार दिलाया है। इस बीच संघर्ष समिति ने यह निर्णय लिया कि 26 मई से 28 मई तक उपभोक्ताओं के साथ सभी जनपदों में निजीकरण के विरोध में व्यापक आन्दोलन चलाया जायेगा। संघर्ष समिति ने बिजली कर्मियों को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.