बलिया, फरवरी 1 -- रसड़ा। मदरसा आलिया अरबिया रहमानिया (रसड़ा) में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मदरसे के प्रभारी प्रधानाचार्य अतीकुर्रहमान ने प्रबंधक उसैद अख्तर, उप प्रबंधक मु. असअद, सेक्रेटरी जावेद अख्तर, नायब सेक्रेटरी शकील अहमद, कोषाध्यक्ष अकबर अली, आडिटर मु. जहांगीर व सदस्य मु. परवेज, रूस्तम अली आदि को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हाफिज आसिम जफर, जावेद अंसारी जाम, शाकिब अली, मौलाना तसौवर हुसैन, मौलाना कमरूज्जिया, मुफ्ती तुफैल अहमद, अशरफ कमाल, फैयाज अहमद, जुनेद अख्तर, नौशाद अहमद, इकबाल अहमद, नसीम अहमद, दिलशाद अहमद, मौलाना नईम जफर, मु. जफर, शमशाद अहमद, मुख्तार अहमद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...