सीवान, अगस्त 14 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के रामदेव नगर में अधिवक्ता जगदीश प्रसाद सिंह के आवास पर पुस्तकालय बचाओ संघर्ष समिति की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में कन्हैया लाल जिला केन्द्रीय पुस्तकालय सा सूचना केन्द्र की बदहाली पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के शिक्षा के प्रचार प्रसार के संदेश से प्रभावित होकर डॉ. राम मनोहर लोहिया के शिष्य काली प्रसाद झुनझुन वाला ने 1929 में इसकी स्थापना की। 1964 में अनुमंडलीय पुस्तकालय व 1975 में जिला पुस्तकालय का दर्जा प्राप्त हुआ। इसका संचालन प्रबंध समिति द्वारा किया जाता है। इसके अध्यक्ष डीएम व सचिव डीईओ व 10 पदेन सदस्य होते हैं। समिति के संयोजक युगल किशोर दुबे ने कहा कि 2020 में सहायक पुस्तकालय की नियुक्ति प्रबंध समिति द्वारा किया गया। अनुमोदन के लिए निदेशक...