प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- प्रतापगढ़, संवादददाता। प्रधानाध्यापक, प्रबंध समिति के अध्यक्ष को प्रबंधन के हुनर सिखाने के लिए बीआरसी सुखपाल नगर में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति ही विद्यालय प्रबंधन की रीढ़ है। प्रशिक्षक राजेश सिंह ने विद्यालय की विकास योजना बनाने के तरीके और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। प्राची पांडेय ने विद्यालय प्रबंध समिति की संरचना, गठन, कार्य, अधिकार और दायित्व बताया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक प्रतिमा, प्रधानाध्यापक सुमन, स्नेहा, नजमा, सुशीला, शालिनी, इरा, अजय दुबे, गिरीश चंद्र, संजीव, शारदा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.