बागपत, नवम्बर 4 -- पश्चिमांचल विद्युत वितरण मेरठ के प्रबंध निदेशक ने मंगलवार को बागपत के विद्युत वितरण मंडल कार्यालय व 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र यूपीएसआईडीसी का निरीक्षण किया। प्रबंध निदेशक आईएएस रवीश गुप्ता ने जनपद के सभी अधिशासी अभियंताओं के साथ बैठक कर तकनीकी व वाणिज्यिक पैरामीटर्स की समीक्षा की। उन्होंने झटपट व निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त सभी नए संयोजन आवेदन निर्धारित समय सीमा में निपटाए जाने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें और उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आव्हान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.