धनबाद, मार्च 10 -- निरसा, प्रतिनिधि। प्रबंधन के तानाशाह रवैए के खिलाफ भाकपा माले संबद्ध कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने सोमवार को ईसीएल मुगमा एरिया के खुदिया कोलियरी का दो घंटे तक उत्पादन ठप कर दिया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि खुदिया कोलियरी में असिस्टेंट मैनेजर हांसदा साहब के तानाशाही रवैया से वे परेशान हैं। मजदूर वेतन पर्ची और वेतन में गड़बड़ी को लेकर बहुत गुस्से में थे। मजदूर किसी हाल में उत्पादन चालू करने के पक्ष में नहीं थे। कहा कि बिल क्लर्क भी नये वर्कर्स को किसी काम के लिए परेशान और टालमटोल करते हैं। यूनियन के नेता जगदीश शर्मा, बिपिन मंडल ने मैनेजमेंट को साफ तौर पर काम कि हांसदा साहब का तानाशाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वेतनपर्ची को सुधार कर छूटा हुआ वेतन का भुगतान जल्द किया जाए। जीएम के हस्तक्षेप और वेतनपर्ची में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.