बागपत, जनवरी 7 -- खेकड़ा। कस्बे के गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बुधवार को पुरा महादेव और बालैनी के धार्मिक स्थलों की यात्रा की। पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में अवकाश चल रहा है। गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने अवकाश के चलते बुधवार को स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को धार्मिक यात्रा कराई। यात्रा के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने पूरा महादेव मंदिर बालोनी में माता सीता सती मंदिर और लव कुश जन्मस्थली के दर्शन किए। उनकी पूजा अर्चना की। वहां मौजूद साधु संतों से आशीर्वाद लिया। धार्मिक यात्रा में प्रधानाचार्य प्रभा सिंहल, उप प्रधानाचार्य राखी झा सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी शामिल रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...