बागेश्वर, फरवरी 4 -- जिला उद्योग केंद्र के कार्यकारी प्रबंधक व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारि का विवाद गहरा गया है। कर्मचारी प्रशासनिक अधिकारी के पक्ष में उतर आए हैं। नाराज कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। कार्यालय में राजकार्यों को लेकर आपसी विवाद गहरा गया है। नौ कर्मचारियों ने छह फरवरी तक कार्यालय में काला फीता बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर रविंद्र कुमार पंत, मनोज बिष्ट, देवेश चंद्र, नवीन मलासी, योगेश सिंह बिष्ट, गोविंद आर्या, किशन राम आदि उपस्थित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...