गोरखपुर, मई 27 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के छितौना गांव के प्रधान दिनेश यादव से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पिता रामदुलारे ने दी तहरीर में लिखा है कि 1 जनवरी की शाम करीब 7.30 बजे प्रधान दिनेश यादव शहर से चारपहिया वाहन से घर वापस लौट रहे थे। गांव के कुछ लोग बीचों बीच रास्ते में दो चारपहिया वाहन खड़ी करके बोनट पर केक काटकर जन्मदिन मना रहे थे। प्रधान ने लोगों को रास्ते से किनारे गाड़ी खड़ी करने को कहा तभी नाराज होकर रामसिंगारे यादव, रामशब्द यादव, ओमप्रकाश यादव, अजय यादव, विजय यादव, संजय यादव, विशाल यादव, प्रदीप यादव, रामसिंह एवं जयप्रकाश यादव अपने 8 से 10 अज्ञात के साथ पहुंचकर गाली देने लगे। प्रधान के विरोध करने पर रामशब्द ने उक्त लोगों से मारने को ललकारा। सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.