औरंगाबाद, जुलाई 30 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर के राजस्व कर्मचारी अनिल कुजूर एवं प्रधान सहायक सह अंचल नाजीर सत्यदेव राम के स्थानांतरण को लेकर सीओ शैलेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राजस्व कर्मचारी अनिल कुजूर को राजस्व कर्मचारी संवर्ग से प्रोन्नत करते हुए बिहार राजस्व सेवा के अधीन मूल कोटि राजस्व अधिकारी समकक्ष ग्रेड में अस्थायी कार्यकारी प्रभार सौंपा गया है। उनकी पदस्थापना बांका जिले के अंचल कार्यालय, बेलहर में की गई है। प्रधान सहायक सह अंचल नाजीर सत्यदेव राम को औरंगाबाद अनुमंडल कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। रामेश्वर शर्मा को ओबरा से स्थानांतरित कर प्रधान सहायक सह अंचल नाजीर बनाया गया है। अनिल कुजूर के स्थान पर बारुण से स्थानांतरित होकर आए राहुल कुमार सिंह को अरई, चौरी एवं संसा पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.