गंगापार, मार्च 11 -- करछना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक परिसर करछना में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे प्रधान संघ के महामंत्री धीतेश तिवारी अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए गए थे। उनका कहना है कि वह विकास कार्यों का सत्यापन करके भुगतान कराने के लिए तकनीकी सहायक अशोक सिंह से कहा, इसी बात को लेकर अशोक सिंह नाराज हो गए। कहा कि मैं बीमार था कोई प्रधान देखने तक नहीं आया। आरोप है कि तकनीकी सहायक ने सामूहिक रूप से ग्राम प्रधानों को अपशब्द कहे। इसी बात पर प्रधान संघ के महामंत्री और टीए के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे अन्य ब्लॉककर्मियों ने मामले को शांत कराया। मामले की जानकारी होते ही प्रधान लामबंद हो गए। संघ के अध्यक्ष अवतार किशन सिंह सहित कई प्रधान ब्लाक पहुंच गए। प्रधानों ने बीडीओ से तकनीकी सहायक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.