कटिहार, फरवरी 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त प्रधान शिक्षकों के विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया एक बार फिर चर्चा में है। राज्य शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर द्वारा जारी ताजा निर्देश के बाद अब कटिहार समेत सभी जिलों में 5-5 प्रखण्डों का विकल्प भरने की समय-सीमा 16 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है। ज्ञात हो कि आयोग द्वारा अनुशंसित एवं काउंसिलिंग में सफल अभ्यर्थियों में से कई ने पूर्व में आवंटित विद्यालयों में योगदान नहीं किया था, जबकि कुछ अभ्यर्थियों ने जिला अथवा प्रखण्ड परिवर्तन के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन दिया था। विभागीय प्रक्रिया के तहत मेरिट-कम-चॉइस के आधार पर जिलों का पुन: आवंटन किया गया। इसके बाद विद्यालय आवंटन के लिए अभ्यर्थियों से पांच-पांच प्रखण्डों क...