कौशाम्बी, जून 20 -- सैनी कोतवाली के डोरमा गांव का प्रधान फिर चर्चा में आ गया है। अबकी उसने अपने भाई से विवाद किया। बीचबचाव को आए बहनोई को भी हेलमेट मारकर घायल किया। इसके बाद दोनों ने प्रधान को मिलकर पीटा। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डोरमा के ग्राम प्रधान श्रवण सिंह की गुरुवार की रात करीब आठ बजे किसी बात को लेकर अपने भाई यशवंत सिंह से कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर दोनों में जमकर गाली-गलौज हुई। इसी बीच श्रवण सिंह का बहनोई रूपनाथ सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी अम्बाई बुजुर्ग बारिश होने की वजह से वहां पहुंच गया। रूपनाथ सिंह ने बीचबचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इससे नाराज श्रवण सिंह ने हेलमेट से बहनोई पर ही प्रहार करना शुरू कर दिया। इसके बाद भाई यशवंत सिंह और बहनोई रूपनाथ सिंह ने मिलकर श्रवण...