बस्ती, मार्च 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्रधान और दो सचिवों ने मिलकर पंचायत भवन निर्माण में गोलमाल किया है। निर्माण कराने वालों का बकाया भुगतान नहीं किया, अलबत्ता दूसरी फर्मों के नाम पर भुगतान ले लिया। इतना ही नहीं प्रधान व उनके भाई ने अपने नाम पर भी चेक काटकर भुगतान ले लिया। जांच आख्या निदेशक पंचायतीराज तक पहुंची तो उन्होंने डीएम बस्ती को पत्र लिखकर प्रधान और दो ग्राम सचिवों के विरूद्ध विधिक और अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए गबन की राशि को जमा कराने के लिए कहा है। निदेशक पंचायतीराज राजेश कुमार त्यागी ने तीन मार्च 2025 को डीएम बस्ती रवीश गुप्ता को लिखे पत्र में कहा कि विकास खंड हर्रैया के देवया बक्स पांडेय में मनोज कुमार प्रधान हैं। यहां पर दो सचिव अनिल सिंह और तुफैल अहमद ने काम किया है। पूर्व प्रधान अनिल कुमार ने इन पर अनियमितता की शिकायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.