मधुबनी, फरवरी 7 -- मधुबनी। अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार ने विभिन्न शाखाओं के प्रधान लिपिकों, सहायकों व अन्य कर्मियों को सभी तरह के पंजी अपडेट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रधान लिपिकों, सहायकों एवं अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर आगत पंजी,निर्गत पंजी,रोकड़ पंजी,अवकाश पंजी सहित सभी पंजियों को अद्यतन रखेने का निर्देश दिया। उन्होंने डीएम आनंद शर्मा का फरमान बताते हुए कहा कि कार्यालयों के निरीक्षण के क्रम ने पंजी अद्यतन नहीं पाए जाने पर जवाबदेही तय कर करवाई की जाएगी। अपर समाहर्ता ने कार्यालय के मुख्य रोकड़ पंजी के अंतिम पृष्ठ की सत्यापित प्रति बैठक में निश्चित रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में स्थापना उप समाहर्ता आलोक कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नितेश कुमार पाठक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.