हाथरस, जनवरी 2 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव जलेसर रोड मानिकपुर निवासी अरविंद सिसोदिया एवं अभिषेक कुमार ने खंड विकास अधिकारी को प्रधान पर उनके मकान के आगे लगे सरकारी हैंड पंप का उखड़वाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि घटना 30 दिसम्बर की है। मानिकपुर की वर्तमान प्रधान महेश कुमारी ने उनके घर एवं प्लॉट के सामने सर्व समाज एवं आने जाने वाले राहगीरों को पीने के लिए सरकारी नल लगा था । उन्होंने उसे उखड़वा लिया । उन्होंने इसकी शिकायत प्रधानपति से की तो प्रधानपति ने उनको धमकी दी कि वह उनको सरकारी काम में बाधा डालने के मुकदमे फंसा देगें । बीडीओ भूदेव प्रसाद लवानियां ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच एडीओ पंचायत को दी है। जांच मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...