हरदोई, जनवरी 10 -- हरदोई। मल्लावां विकास खंड की शाहपुरगंगा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायती पत्र दिए जाने के बाद भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने कार्रवाई न किए जाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, तकनीकी सहायक समेत अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से मनरेगा और अन्य विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं की गईं। शिकायतकर्ता केएस दीक्षित ने आरोप लगाते हुए बताया फर्जी हाजिरी और कूट रचित मस्टर रोल के जरिए प्रधान पुत्र शरद को लगभग छह लाख रुपये का भुगतान कराया गया। वहीं प्रधान के परिवार के व्यक्ति की वल्दियत बदल कर उनके नाम भी करीब साढ़े सात लाख रुपये निकाले गए। इसके अलावा कई अन्य परिजन...