कन्नौज, नवम्बर 23 -- तालग्राम, संवाददाता। यूपी पंचायत चुनाव की आधिकारिक घोषणा भले ही अभी न हुई हो। लेकिन गांवों में राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य पदों के संभावित दावेदारों ने अभी से जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया से लेकर होटल-मिटिंग और दावत तक, प्रत्याशी तरह-तरह के हथकंडे अपनाने में जुट गए हैं।गांवों में संभावित दावेदारों ने सोशल मीडिया को हथियार बनाना शुरू कर दिया है। व्हाट्सऐप और फेसबुक पर अलग-अलग ग्रुप बनाकर ग्रामीणों को जोड़ने की कवायद जारी है। दावेदार अपने पुराने कामों की सूची साझा कर खुद को मजबूत विकल्प बताने की कोशिश कर रहे हैं। कई जगहों पर एक-दूसरे के कार्यों का आकलन भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ दावेदारों ने बैनर, पोस्टर व प्रचार सामग्री तैयार कर सोशल मीडिया प...