रुद्रपुर, जुलाई 9 -- सितारगंज, संवाददाता। ग्रामसभा अरविंदनगर की ग्राम प्रधान पद की दावेदार प्रभाती बसु का बुधवार को आरओ ने नामांकन खारिज कर दिया। आरोप था कि उन्होंने आपत्ति का तय समय पर जवाब नहीं दिया। वहीं नामांकन खारिज होने से आक्रोशित प्रभाती बसु के पति पंकज बसु और समर्थक ब्लॉक कार्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंकज बसु को हिरासत में लेकर आवागमन सुचारू कराया। सात जुलाई को अरविंदनगर के आरटीआई कार्यकर्ता निखिलेश घरामी ने प्रभाती बसु के नामांकन पर आपत्ति लगाई थी। वहीं दीपा घरामी पर भी आपत्ति दर्ज की थी। दोनों को आरओ संजय छिम्वाल ने बुधवार सुबह 10 बजे अपना पक्ष रखने का समय दिया था। प्रभाती बसु पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में सरकारी धन का गबन किया था। निखिलेश के अनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.