उरई, फरवरी 7 -- उरई। विकास खण्ड रामपुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरा चिरैया के ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी कार्य दिखाकर अपने घर के अंदर इंटरलॉकिंग कार्य कराया हैं। जिसकी लागत लगभग 384000 रुपये हैं। शिकायतकर्ता गोरा चिरैया निवासी राहुल कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताता कि ग्राम पंचायत गोरा चिरैया की ग्राम प्रधान सीमा देवी द्वारा मनरेगा के अंतर्गत अपने घर के अंदर इंटरलॉकिंग कार्य कराया हैं जो व्यक्तिगत जगह में हैं। इंटरलॉकिंग कार्य कराकर उक्त जगह को बाउण्ड्री बनाकर सुरक्षित कर लिया है तथा सरकारी धन का दुरूपयोग किया हैं। उक्त कार्य की लागत 384000 रुपये हैं। उक्त कार्य वित्तीय वर्ष 2018-19 में कराया गया हैं। जिसकी कई बार शिकायत की गई। तत्कालीन बीडीओ प्रशांत यादव ने खानापूर्ति करते हुए शिकायत का निस्तारण भी कर दिया...