बेगुसराय, फरवरी 19 -- बेगूसराय। प्रधान डाकघर में आधार बनाने के दो की जगह मात्र एक ही काउंटर खुल रहे हैं। इससे नया आधार बनवाने एवं अपडेट कराने पहुंच रहे लोगो को काफी परेशानी हो रही है। लोगो को अपने बारी का इंतजार करने में चार से पांच घंटे का वक्त लग रहा है। आधार काउंटर पर लगने वाली लाइने इतनी बड़ी हो जा रही है कि भवन से लेकर परिसर तक लाइन लम्बा हो जा रहा है। प्रधान डाकघर के डाकपाल ने बताया कि दूसरे आधार काउंटर पर डयूटी कर रहे कर्मी का दूसरे जगह तबादला हो गया है। इस कारण कर्मी के अभाव में एक काउंटर बंद कर दिया गया है। नए कर्मी के योगदान देने पर ही दूसरा आधार काउंटर खोला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...