मधुबनी, मार्च 9 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को जिला कोर्ट परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक में शराबी पति के प्रताड़ना की शिकार महिला की कहानी का चित्रण किया गया। महिला के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं थाना पुलिस में शिकायत से लेकर न्याय मिलने तक के संघर्ष का भी चित्रण किया गया। नुक्कड़ नाटक में शामिल प्रतिभागियों के प्रदर्शन की लोगों ने खूब सराहना की। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं सामाजिक क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए आधा दर्जन महिलाओं को अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधान जिला जज अनामिका टी ने पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तीकरण पर कई उल्लेखनीय बातें भी कही। मौके पर पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज जिला एवं अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.