लातेहार, फरवरी 16 -- लातेहार संवाददाता। लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह, डीसी उत्कर्ष गुप्ता सहित बोर्ड ऑफ विजिर्टस ने लातेहार जेल का निरीक्षण किया। बोर्ड ऑफ विजिर्टस ने बंदियों से यह जाना कि उनके साथ किसी तरह का जातिगत भेदभाय तो नहीं किया जाता है। इस पर बंदियों ने बताया कि उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। इसके साथ ही बोर्ड ऑफ विजिर्टस ने जेल के प्रत्येक बैरक में पहुंचकर बंदियों से उनके स्वास्थ्य, ईलाज, पेयजल, नास्ता, भोजन व मुकदने में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने या न होने की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश ने पढ़ाई करने के इच्छुक बंदियों को समुचित्त शिक्षा की व्यवस्था कराने की भी बात कही। जेल में स्कैनर का समुचित प्रयोग करने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंदियों को न्...