गिरडीह, जुलाई 19 -- गिरिडीह। नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश पर गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चल रहे मध्यस्थता अभियान एवं 13 सितंबर को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधाधीक्ष मार्तंड प्रताप मिश्रा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में न्यायिक अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में प्रधान जज ने अधिकारियों को कई तरह के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों को सुलझाना और विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता को बढ़ावा देना है। यह अभियान समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खासकर उन लोगों के लिए जो कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने में कठिनाई का सामना करते हैं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.