महाराजगंज, जुलाई 1 -- महदेवा,महराजगंज। फरेंदा के ग्राम निरनाम पूर्वी के प्रधान चंदन तिवारी उर्फ मनोज तिवारी को कांग्रेस पार्टी का जिला महासचिव बनाया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रधान संघ के पदाधिकारियों सहित ग्राम वासियों ने उन्हें बधाई दी है। प्रधान ने केन्द्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित प्रदेश अध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष सहित फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया है। कहा कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...