रुद्रपुर, जुलाई 10 -- खटीमा। पंचायत चुनाव में जांच के बाद प्रधान, बीडीसी, वार्ड सदस्य के 1074 नामांकन वैध घोषित किए गए हैं। तीनों पदों के लिए 1148 नामांकन किए गए थे। इसमें 74 नामांकन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। प्रधान पद पर 319 नामांकन किए गए। इसमें 21 निरस्त कर 298 शेष हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 206 नामांकन में 19 निरस्त पाए गए अब 187 लोग चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह वार्ड सदस्य के 623 नामांकन में से 34 निरस्त किए गए। इसमें 589 वैध पाए गए। एआरओ एनएस नेगी ने बताया कि यह नामांकन पेपर कम होने, जानकारी छिपाने, बीते चुनाव में खर्च का ब्योरा नहीं देने आदि कारणों की वजह से निरस्त किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.