संतकबीरनगर, जुलाई 17 -- संतकबीरनगर। हिन्दुस्तान संवाद बखिरा थाना क्षेत्र स्थित तिघरा ब्लॉक के पास बुधवार की देर शाम 6:15 बजे पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने प्रधान के बेटे को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने हाथ की हथेली में लगी और वह घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर आराम से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मेंहदावल सीएचसी परभर्ती कराया है। बुधवार की शाम करीब 18:10 बजे बघौली ब्लॉक स्थित तिघरा के पास करैली गांव के प्रधान विद्याधर यादव के 24 वर्षीय बेटे देवेंद्र यादव को कुछ लोगों ने रंजिश में गोली मार दी। गोली देवेंद्र यादव के दाहिने हाथ की हथेली में लगी और पार हो गई है। उसके चहरे पर भी चोट लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। भीड़ आती देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.