सहारनपुर, फरवरी 6 -- नागल थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना नागल में मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम तांशीपुर निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि चार फरवरी को उनकी फेसबुक आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने ग्राम प्रधान नाम की फेसबुक आईडी से संदेश भेजा। आरोपी ने पीड़ित की नाबालिग बेटी की वर्ष 2022 के 15 अगस्त को स्कूल कार्यक्रम की एक फोटो भेजते हुए उस पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी लिखी और उसे फेसबुक पर सार्वजनिक करने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने 20 हजार रुपये की मांग की और मना करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने वही फोटो व संदेश रिश्तेदारों को भेज दिए। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.