संवाददाता, फरवरी 14 -- यूपी के मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख के पति वीर सिंह सैनी समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट, अपहरण, लूट, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर ग्राम पंचायत सहसपुरी के प्रधान राजवीर सिंह की तहरीर पर लिखा गया है। दर्ज रिपोर्ट में डिलारी थाना क्षेत्र के गांव सहसपुरी निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि वह ग्राम प्रधान हैं। 20 जनवरी 2026 को यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक ठाकुरद्वारा के बैंक प्रतिनिधि पद के चुनाव में नामांकन पत्र लेने ठाकुरद्वारा आए थे। करीब 11 बजे निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में नामांकन पत्र लेने लगे तभी गांव रामूवाला गनेश निवासी जितेंद्र सिंह व उनके समर्थकों ने अभद्रता करते हुए नामांकन पत्र नहीं ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.