रायबरेली, फरवरी 13 -- जायस, संवादाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र, बहादुरपुर में ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय अधिकारियों का एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना तथा विद्यालयों के विकास में स्थानीय नेतृत्व की भूमिका को सुदृढ़ करना है। इस उन्मुखीकरण में प्रत्येक विद्यालय क्षेत्र से ग्राम प्रधान अथवा स्थानीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि तथा प्रत्येक विद्यालय से प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख चंद्रकली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष अब्दुल वहाब और खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सचान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना...