नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। चुनाव को लेकर गांवों में ग्राम प्रधान और प्रधान प्रत्याशी सक्रिय हैं। गांंवों में हलचल देखी जा रही है। इस बीच कानपुर में बिल्हौर के सैबसू ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरी और निर्माण के नाम पर किए गए फर्जीवाड़े में प्रधान, तीन सचिव, दो तकनीकी सहायक समेत 15 पर बुधवार को कार्रवाई की गई है। जांच में पाया गया है कि ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक की मिलीभगत से घोटाला किया गया। सभी ने कागजों पर काम करके फर्जी हाजिरी के जरिए मस्टररोल तैयार करके गोलमाल किया था। अब सभी से 26 लाख की वसूली उनके वेतन से होगी। सभी को विभागीय कार्रवाई और सेवा समाप्त किए जाने का नोटिस जारी किया है। पद के दुरुपयोगका अतिरिक्त जुर्माना लगाया है। इसमें तीन बीडीओ को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.