किशनगंज, फरवरी 1 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुवाड़ी परिसर में शनिवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगवान प्रसाद चौधरी एवं विद्यालय की रसोईया शांति देवी के सेवा निवृत्त होने के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक जीवेश्वर प्रसाद सिंह ने किया, अपने संबोधन में शिक्षकों ने कहा कि प्रधानाध्यापक भगवान प्रसाद चौधरी ने अपने लंबे सेवाकाल में विद्यालय को न केवल शैक्षणिक रूप से मजबूत किया, बल्कि अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों की मजबूत नींव भी रखी। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहकर विद्यालय को नई पहचान दिलाई। वहीं रसोईया शांति देवी के योगदान को भी सभी ने सराहा और कहा कि उन्होंने वर्षों तक अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर...