मऊ, अक्टूबर 25 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार को उत्तर प्रदेशीय एडूलीडर्स शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और नवाचारपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान शुक्रवार को लखनऊ के यूपी नेडा हॉल में प्रमुख सचिव एवं शिक्षा निदेशक द्वारा प्रदान किया गया। वहीं सम्मानित होने से जनपद के शिक्षकों में खुशी का माहौल है। वर्ष 2015 में विनोद कुमार ने जब कोपागंज के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में प्रधानाध्यापक का पद संभाला था, तब विद्यालय की स्थिति जर्जर थी और छात्रों की संख्या मात्र 145 थी। उनके प्रयासों से यह संख्या बढ़कर 355 हो गई है। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार प्रतिवर्ष 10 गरीब बच्चों की पढ़ाई और पुस्तकों का खर्च स्वयं उठाते हैं। उनका उद्देश्य...