बदायूं, अप्रैल 5 -- बदायूं, संवाददाता। इंचार्ज प्रधानाध्यापक से मारपीट करने वाले सहायक अध्यापक को बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बीईओ की जांच आख्या के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीएसए ने निलंबित सहायक अध्यापक को बीआरसी समरेर पर सम्बद्ध किया है। समरेर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अमानाबाद के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्याम बाबू ने 26 मार्च को बीएसए को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि 23 मार्च को नव भारत सारक्षता परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा बुकलेट लेने के लिए संविलयन विद्यालय मुझियाना के पास उपरोक्त विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजेंद्र पाल सिंह एवं शिक्षामित्र महावीर सिंह के साथ खड़े थे। हम परीक्षा बुकलेट मिलने का इंतजार कर थे, उसी समय प्राथमिक विद्यालय अमानाबाद के सहायक अध्यापक लखन विद्यालय से अपने कमरे पर बिना पेपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.