मथुरा, फरवरी 6 -- बच्चों को नमाज पढ़ने के लिए प्रेरित करने के आरोप में निलंबित हुए प्रधानाध्यापक को बीएसए रतन कीर्ति ने बहाल कर दिया है। प्रधानाध्यापक पर आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। प्राथमिक विद्यालय नौहझील प्रथम के प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद पर बच्चों को नमाज पढ़ने के लिए प्ररित करने के आरोप भाजपा नेता द्वारा लगाए गए थे। इसके बाद बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया था। शिक्षक के समर्थन में तमाम शिक्षक संगठन और क्षेत्रीय लोग उतर आए थे। बीएसए रतन कीर्ति ने जांच खंड शिक्षाधिकारी मांट व छाता को दी थी। पहले एक माह में जांच के आदेश दिए थे, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन दिन में जांच के आदेश दिए। जांच टीम में विद्यालय में शिक्षक, बच्चों और अभिभावकों से पूछताछ की, लेकिन आरोप सिद्ध नहीं हुए। जांच के बाद बीएसए रतन कीर्ति ने प्रधानाध्यापक को बहाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.