कौशाम्बी, मार्च 28 -- तहसील चायल के प्राथमिक विद्यालय धारुपुर में एक अध्यापक पर सातवीं कक्षा के छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता ने ग्रामीणों संग मिलकर मामले की शिकायत डीएम से करते हुए प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सरायअकिल थाने के धारुपुर गांव निवासी महेश कुमार, श्याम शरण गौतम, मनीष राणा, विनीत कुमार, नीरज और गौतम ने बताया कि विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक शराब पीकर विद्यालय आता है। बच्चों से सिगरेट मंगवाता है। मना करने पर उन्हे अपशब्दों का प्रयोग कर अनायास पिटाई करता रहता है। वह बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे चारपाई मंगवा कर विद्यालय में लेटा रहता है। शिकायत करने पर नाम काटने की धमकी देता है। महेश के मुताबिक बुधवार को कक्षा सात में पढ़ने वाले राजू को कान पर थप्पड़ जड़ दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.