देवरिया, फरवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं कम्पोजिट विद्यालयों में रिक्त पदों पर प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक की तैनाती हेतु अध्यापकों से सहमति पत्र मांगा गया है। सहमति पत्र के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 245 वरिष्ठ शिक्षकों की सूची जारी की गई है। इन शिक्षकों को दो फरवरी को सदर बीआरसी पर सहमति/ विकल्प पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में संचालित परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में 150 व उससे अधिक छात्र नामांकन होने पर एक प्रधानाध्यापक का पद सृजित है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 100 व उससे अधिक छात्र नामांकन होने पर तथा कम्पोजिट विद्यालयों में 250 व उससे अधिक छात्र नामांकन होने पर एक- एक प्रधानाध्यापक का पद सृजित है। ऐसे में जिले के विभिन्न प्राथमिक, उच्च प्राथमि...