भागलपुर, मार्च 24 -- प्रखंड के कुमैठा पंचायत स्थित मिश्रपुर के रहने वाले मनोज कुमार झा का निधन इलाज के दौरान लखनऊ में शनिवार को हो गया। उनका पार्थिव शरीर मृतक के पैतृक आवास मिश्रपुर में रविवार की सुबह लाए जाने पर शाहकुंड प्रखंड के शिक्षक-शिक्षिकाओं की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। मृतक मनोज कुमार झा मध्य विद्यालय शिवशंकरपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। दाह संस्कार सुल्तानगंज गंगा घाट पर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.