भागलपुर, अगस्त 17 -- प्रखंड के मध्य विद्यालय गणेशपुर में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कार्यरत उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी की शिक्षिका कुमारी निधि ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त को झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, उनकी पत्नी व शिक्षिका नूतन भारती और सहायक शिक्षक चंदन कुमार ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और डायल-112 पुलिस ने घायल शिक्षिका का इलाज खरीक सीएचसी में कराया। कुमारी निधि ने बताया कि विद्यालय परिसर के एक कमरे के गेट की दीवार पर प्रधानाध्यापक की पत्नी और चंदन कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं। इसको लेकर तीनों ने उन पर जबरन आरोप लगाया कि उन्होंने लिखवाया और पूछा कि किससे लिखवाया। जब उन्होंने इससे इंकार किया, तो तीनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.