देहरादून, अगस्त 12 -- राजकीय माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर ही 15 दिन के चिकित्सा अवकाश की मंजूरी मिल पाएगी। सरकार ने प्रधानाचार्यों को इसके अधिकार दे दिए हैं। शिक्षक पिछले लंबे समय से इसकी मांग करते आ रहे थे। शिक्षा महानिदेशालय ने जनवरी में प्रधानाचार्यों को चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति देने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मंगलवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसके आदेश जारी कर दिए। इसमें राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला दिया देते हुए प्रधानाचार्यों को स्कूल स्तर पर ही 15 दिन का चिकित्सा अवकाश स्वीकृत करने के अधिकार दिए हैं। राजकीय शिक्षक संघ ने इस मांग के पूरे होने पर शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.