महाराजगंज, मई 18 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानाचार्य परिषद महराजगंज के संगठनात्मक चुनाव में लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज आनन्दनगर के प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया। मंत्री ओबेदुल्ला खां एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. दीनबंधु शुक्ला बनाए गए हैं। अन्य सभी पदों की भी घोषणा की गई। बैठक में प्रधानाचार्य परिषद के उत्तर प्रदेश संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य श्रीनिवास शुक्ला एवं प्रदेश महामंत्री रविंद कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। इसमें संरक्षक के रूप में विजय बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला मंत्री ओबेदुल्ला खां, जिला कोषाध्यक्ष मृगेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार, संगठन मंत्री हौसिला प्रसाद, संरक्षण मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी, संरक्षण मंत्री साकिर हुसैन, उपाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र यादव...