हमीरपुर, मार्च 29 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। हाईस्कूल/इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल खोलकर नोट निकालने के प्रकरण में प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक की फटकार के बाद कॉलेज के दो परिचारकों को निलंबित कर दिया। वहीं प्रबंध समिति ने बैठक करके प्रधानाचार्य को निलंबित करने का प्रस्ताव पास किया है। प्रधानाचार्य के पत्र लेने से इनकार करने पर प्रबंधक ने सर्विस बुक में इंट्री करके पत्र को रजिस्टर्ड डाक से उनके पते पर भेजा है। इस कार्यवाही से कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान श्री गायत्री विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के एक परिचारक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें परिचारक बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल खोलकर रुपए निकालने की बात कहता हुआ सुनाई दे रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.