गाज़ियाबाद, दिसम्बर 31 -- मोदीनगर। बोर्ड परीक्षाओं को दो महीने देरी से कराने की मांग को लेकर डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश चंद्र अग्रवाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा है। प्रधानाचार्य का कहना है कि एसआईआर कार्य को लेकर कॉलेज के 30 शिक्षकों की ड्यूटी लगी थी। ऐसे में छात्रों का सिलेबस पूरा नहीं हुआ है। यदि जल्दी में ही बोर्ड परीक्षाएं होंगी तो छात्रों के बोर्ड परिणाम पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा, इसलिए बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में दो महीने की बढ़ोतरी जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...